Coronavirus के कहर को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होली सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा

Summary :

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुखयमंत्री अरविन्द केजरीवाल समेत बीजेपी के कई नेताओ ने होली के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मना कर दिया था।

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुखयमंत्री अरविन्द केजरीवाल समेत बीजेपी के कई नेताओ ने होली के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मना कर दिया था। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी होली के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे ।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि   कोरोना वायरस के ख़तरे से निपटने के लिए विशेषज्ञों की राय को ध्यान में रखते हुए मैं इस बार होली एवं होली मिलन से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लूँगा। कृपया स्वच्छता का ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी ज़रूर बरतें। नरेंद्र मोदी ने भी कुछ दिन पहले ट्वीट कर कहा था कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के संबंध में विशेषज्ञों की सलाह को ध्यान में रखते हुए वह इस बार किसी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
बता दे कि चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब सब जगह फैलता जा रहा है। चीन में अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और भारत में अब तक कोरोना वायरस के 40  मामले सामने आए है।

Desk Team