रायपुर में कोरोना का पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मरीज का इलाज एनएचएमएमआई अस्पताल में चल रहा है और उसे सिंगल वार्ड में रखा गया है। सरकार ने जनता से सावधानी बरतने और मास्क पहनने की अपील की है। राज्य नोडल अधिकारी ने मरीज की पुष्टि की है।
देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से अपने पांव पसार रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी इसकी एंट्री हो गई है। रायपुर में कोरोना का एक मरीज मिला है।
रायपुर में कोरोना का मरीज मिलने से सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मरीज एनएचएमएमआई अस्पताल में भर्ती है। उसे सिंगल वार्ड में रखा गया है और डॉक्टर विशेष नजर बनाए हुए हैं। कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर के राज्य नोडल अधिकारी खेमराज सोनवानी ने इसकी पुष्टि की है।
राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सावधानियां बरतें, मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को बार-बार धोते रहें। यदि किसी भी तरह के लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत स्वास्थ्य जांच कराएं।
देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं।
तेज बुखार आना, कफ और सूखी खांसी, सांस लेने में समस्या, फ्लू-कोल्ड जैसे लक्षण, सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमी आदि कोरोना के लक्षण हैं।
हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोकर और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर, खांसते और छींकते वक्त डिस्पोजेबल टिश्यू का इस्तेमाल करें या कपड़े का इस्तेमाल करें, सर्दी या फ्लू से संक्रमित लोगों के पास जाने से बचें। मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। इन विधियों से खुद को कोरोना से बचाया जा सकता है।
Coronavirus Update: कोरोना वायरस के फिर बढ़ रहे मामले, स्वास्थ्य विभाग ने दी बड़ी जानकारी | Alert


Download Android App
Download iOS App



