महाराष्ट्र में डेल्टा+ वेरिएंट से पहली मौत, 80 साल के बुजुर्ग की गई जान

Summary :

महाराष्ट्र में “डेल्टा प्लस” वेरिएंट से पहली मौत हुई है। रत्नागिरी के संगमेश्वर इलाके में 80 साल के बुजुर्ग मरीज ने दम तोड़ दिया।

भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर भले थम गई है, लेकिन वायरस के “डेल्टा प्लस” वेरिएंट ने एक गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। महाराष्ट्र में  “डेल्टा प्लस” वेरिएंट से पहली मौत हुई है। रत्नागिरी के संगमेश्वर इलाके में 80 साल के बुजुर्ग मरीज ने दम तोड़ दिया।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मीडिया से बातचीत में यह दावा किया। स्वास्थ्य ने कहा कि महाराष्ट्र के 36 जिलों में हर महीने 100 सैंपल लिए हैं। महाराष्ट्र में अभी बड़े पैमाने पर मरीज सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट को देखते हुए लोगों की ट्रैवेल हिस्ट्री पर नजर रखी जा रही है। और इस खतरे से निपटने के लिए केंद्र सरकार से भी मदद ली जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय डेल्टा प्लस वैरिएंट 21 मरिज भर्ती हैं, उनमें से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग रत्नागिरी के संमेश्वर तहसील की रहने वाला था है। मृतक बुजुर्ग को अन्य कई बीमारियां थी। बाकी 20 मरीजों की हालत ठीक है।
देश में इस समय डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित होने के 40 से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। मध्य प्रदेश में इस वैरिएंट के कम से कम सात नए केस मिले जिनमें से दो मरीजों की मौत हुई। डॉक्टरों का कहना है कि जिन मरीजों की मौत हुई है उनका टीकाकरण नहीं हुआ था। 

Desk Team