कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के बीच देश में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का खतरा बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार (Central Government) ने देश में मंकीपॉक्स की स्थिति को देखते हुए और इससे निपटने के उपाय करने के लिए एक कार्यबल का गठन किया है। इस बेच देश में मंकीपॉक्स के चलते पहली मौत हुई।
केरल में शनिवार को 22 साल के जिस लड़के की मौत हुई है, उसकी मंकीपॉक्स टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटने के दौरान ही मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण थे। जिसके बाद उसके सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए, जो पॉजिटिव पाए गए हैं।
Maharashtra: जारी है कोरोना का प्रकोप! सामने आए कोविड-19 के 2,087 नए मामले
मृतक 22 जुलाई को भारत आया और 27 जुलाई को फिर से मंकीपॉक्स रोग के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह 21 जुलाई को भारत पहुंचा, जबकि यूएई छोड़ने से एक दिन पहले ही उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।
स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि उसे अस्पताल मे 27 जुलाई को भर्ती कराया गया। उसे टेस्ट रिजल्ट कल ही जमा कराए गए हैं। वह यहां अपने परिवार के साथ रह रहा था. उसके नमूनों की फिर से जांच कराई जाएगी। ये जांच वायरोलॉजी संस्थान अल्लापुझा में होगी. इस बारे में भी जांच चल रही है कि उसने इतनी देर से अपना इलाज क्यों शुरू कराया।


Download Android App
Download iOS App



