महाराष्ट्र में प्लाज्मा थेरेपी से कोविड-19 रोगी के इलाज का पहला प्रयोग सफल हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को यह जानकारी दी है। टोपे ने पत्रकारों से कहा, ”मुंबई के लीलावती अस्पताल में पहली प्लाज्मा थेरेपी सफल रही। हम मुंबई में ही बीवाईएल नायर अस्पताल में एक अन्य रोगी पर दूसरा प्रयोग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसमें भी सफलता मिलेगी। ”
इस थेरेपी में कोविड-19 से ठीक हो चुके व्यक्ति के रक्त घटक प्लाज्मा को कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार रोगी के शरीर में स्थानांतरित किया जाता है। इसका अभी प्रयोग ही किया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण के मामले में देश का सबसे प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को एहतियात के तौर पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दी जाएगी। साथ में सरकार ने इस दवा के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।
कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 728 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 9318 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 31 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 हो गयी है। वहीं राज्य में 1388 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



