तेलंगाना में बुधवार को घर वापसी की मांग को लेकर भारी संख्या में प्रवासी मजूदर ने विरोध प्रदर्शन किया। कुछ प्रवासी मजदूरों ने वहां तैनात पुलिस टीम पर पथराव किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी को चोटें आईं और पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। सांगारेड्डी की ग्रामीण पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।
ग्रामीण पुलिस ने बताया कि आईआईटी हैदराबाद के कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे लगभग 2400 प्रवासी मजदूर आज सुबह इकट्ठा हो गए और घर वापस भेजने की मांग करने लगे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान कुछ प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हुआ।

घायल जवान को इलाज़ के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया। पथराव में पुलिस के वहां को भी क्षति हुई। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने लॉकडाउन के सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए विरोध किया। तेलंगाना से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुजरात और मुंबई में भी लॉकडाउन के दौरान भारी संख्या में प्रवासी मज़दूर एक स्थान पर इखट्टे हो चुके है।
ऐसे स्थिति में कोरोना माहमारी के प्रसार का खतरा बढ़ जाता है। कोरोना संकट को हारने के लिए देशभर में लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है। वहीं बार-बार देश के अलग-अलग जगहों से इस तरह की घटनाओं का सामने आना चिंता का विषय है।


Download Android App
Download iOS App



