कोयंबटूर: नीलगिरि जिले में कोठागिरि के नजदीक एक वैन के पलट जाने से दो महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और 28 घायल हो गये। पुलिस ने आज बताया कि ये लोग कल देर रात उधगमंडलम से वेल्लोर जिले में स्थित अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में वाहन सड़क से फिसल गया और सड़क किनारे की एक दीवार से टकरा कर पलट गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान शंकर (50), मल्लिका (69), भास्करन (45), पनीरसेल्वम (43) और सरोजा (44) के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं जिन्हें सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
-भाषा


Download Android App
Download iOS App



