गुजरात के समुद्र तट से नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को सोमवार सुबह पकड़ा गया, जब वे राज्य में ड्रग्स की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। कच्छ-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ तोलम्बिया ने बताया कि कच्छ जिले के जखाउ तट के पास पांच लोगों के पास से संदिग्ध ड्रग्स के करीब 35 पैकेट जब्त किए गए।
कच्छ पुलिस के विशेष अभियान समूह, गुजरात आतंक-रोध दस्ता और भारतीय तटरक्षक बल की टीमों ने आज सुबह अरब सागर में सुबह अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने जखाउ के पास से पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से संदिग्ध ड्रग्स के करीब 35 पैकेट जब्त किए हैं। हमने उनकी नाव भी जब्त कर ली है।’


Download Android App
Download iOS App



