महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बुधवार को तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर अनियंत्रित होकर खाई में बस गिरने से कम से कम पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 34 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज़ के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कोंडईबारी घाट में तड़के सवा तीन बजे उस समय हुयी जब यह बस मलकापुर से सूरत जा रही थी। प्रारंभिक खबरों के अनुसार चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह 30 फुट गहरी खाई में गिर गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लागों की मौत हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गए हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर बचाव कार्य अभी जारी है।


Download Android App
Download iOS App



