झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में तालाब पर नहाने गई आठवीं की छात्रा का अपहरण कर पांच युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसे धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसका और उसके परिवार के लोगों का अंजाम बेहद बुरा होगा। लड़की के परिजनों ने 24 घंटे बाद हिम्मत जुटाकर बुधवार को पुलिस को वारदात की सूचना दी। पांच युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
Highlights
- आठवीं की छात्रा का अपहरण कर पांच युवकों ने किया दुष्कर्म
- पीड़िता की मां ने बताया
- पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा गया
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार को दिन के 11 बजे उनकी बेटी नहाने के लिए गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब पर गई हुई थी। उस वक्त तालाब पर कोई नहीं था। इसी बीच पांच लड़कों ने मेरी बेटी को पकड़ लिया और मुंह दबाकर नजदीक के जंगल में ले गए। उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह बदहवास हाल में घर लौटी तो उसने हमें इसकी जानकारी दी। धमकी के कारण परिवार के लोग काफी डरे हुए थे। बेटी की इज्जत को देखते हुए काफी हिम्मत कर बुधवार को पुलिस को सूचना दी गई।


Download Android App
Download iOS App



