डोडा में बादल फटने से भारी तबाही; बाढ़ में बह गईं कई गाड़ियां, मलबे में दबीं दुकानें; किश्तवार नेशनल हाईवे बंद

Summary :

Flash Flood and Landslide in Doda : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठाठरी इलाके में भारी बारिश के बाद बादल फटने से आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 10 रिहायशी मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि कई अन्य घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है. कई गाड़ियां चेनाब नदी में बहीं मलबे में करीब 10 दुकानें दब गई हैं और कई गाड़ियां फंसी हुई हैं. चश्मदीदों का कहना है कि बाढ़ के तेज बहाव में कई वाहन बहकर चेनाब नदी में चले गए, हालांकि नुकसान के…

Flash Flood and Landslide in Doda : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठाठरी इलाके में भारी बारिश के बाद बादल फटने से आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 10 रिहायशी मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि कई अन्य घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है.

कई गाड़ियां चेनाब नदी में बहीं

road closure Doda
road closure Doda (source : social media)

मलबे में करीब 10 दुकानें दब गई हैं और कई गाड़ियां फंसी हुई हैं. चश्मदीदों का कहना है कि बाढ़ के तेज बहाव में कई वाहन बहकर चेनाब नदी में चले गए, हालांकि नुकसान के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि होना अभी बाकी है. इस भूस्खलन के कारण डोडा-बटोटे-किश्तवार नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है, जिससे पूरे इलाके का संपर्क टूट गया है.

प्रशासन ने दी चेतावनी

Heavy Rainfall JK
Heavy Rainfall JK (source : social media)

इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और लैंडस्लाइड के खतरे वाले इलाकों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है.

गनीमत यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक खबर नहीं है. फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है.

यह भी पढ़ें – कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के वॉयस सैंपल से इनकार पर उठाए सवाल

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।