Kriti Sanon Egg Freezing: शादी से पहले ही Kriti Sanon ने फ्रीज कराए अपने एग्स? एक्ट्रेस के खुलासे से मची खलबली

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बेहद अहम और बड़ा फैसला साझा किया है। 35 साल की हो चुकीं कृति ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। ‘मिमी’ के दौरान कृति सेनन ने लिया था बड़ा फैसला, पहली बार किया एग फ्रीजिंग का खुलासा बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने जीवन से जुड़े एक बेहद निजी और महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ पॉडकास्ट में करिश्मा मेहता के साथ बातचीत के दौरान…

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बेहद अहम और बड़ा फैसला साझा किया है। 35 साल की हो चुकीं कृति ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है।

‘मिमी’ के दौरान कृति सेनन ने लिया था बड़ा फैसला, पहली बार किया एग फ्रीजिंग का खुलासा

 kriti sanon froze her eggs
kriti sanon froze her eggs( SOURCE: Social Media)

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने जीवन से जुड़े एक बेहद निजी और महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ पॉडकास्ट में करिश्मा मेहता के साथ बातचीत के दौरान कृति ने खुलासा किया कि वे अपने एग्स फ्रीज (Egg Freezing) करा चुकी हैं। कृति ने बताया कि एग फ्रीजिंग का विचार उनके मन में काफी समय से था। उन्हें किसी ने सलाह दी थी कि अगर आपके पास विकल्प हो, तो एग फ्रीज कराना एक महिला का खुद को दिया जाने वाला सबसे बड़ा गिफ्ट है।

कृति ने इस प्रक्रिया के लिए अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिमी’ (2021) के समय को चुना। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा “मैं यह पहली बार साझा कर रही हूँ कि मैंने अपने एग्स फ्रीज कराए थे। मैंने यह फैसला बहुत समझदारी से ‘मिमी’ की शूटिंग के दौरान लिया, क्योंकि उस समय मुझे फिल्म के किरदार के लिए वैसे भी अपना वजन बढ़ाना था। चूंकि एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया में शरीर में थोड़ा भारीपन (bloating) आता है, इसलिए मुझे लगा कि वजन बढ़ाने के उस दौर में इस प्रोसेस को पूरा करने का यह बिल्कुल सही समय था।”

कृति सेनन का वर्क फ्रंट

kriti sanon froze her eggs( SOURCE: Social Media)
kriti sanon froze her eggs( SOURCE: Social Media)

कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं।

कृति सेनन की लव लाइफ

kriti sanon froze her eggs( SOURCE: Social Media)
kriti sanon froze her eggs( SOURCE: Social Media)

बॉलीवुड की ‘परम सुंदरी’ कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर बी-टाउन के गलियारों तक, हर तरफ कृति की लव लाइफ की चर्चा है। खबरों की मानें तो कृति सेनन बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) को डेट कर रही हैं। कृति और कबीर को कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते और स्पॉट किया जाता है, जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। फैंस भी इस जोड़ी को साथ देखकर काफी एक्साइटेड हैं।

रिश्ते पर अब तक सस्पेंस बरकरार

vitrification egg freezing method
vitrification egg freezing method( Source: Social Media)

हालांकि, इस रिश्ते में कितनी सच्चाई है, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है। कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया, दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने इस रिश्ते पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट या रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों ने ही इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, जिससे फैंस का सस्पेंस और ज्यादा बढ़ गया है। अब देखना यह है कि यह कथित लव बर्ड्स अपने रिश्ते को कब ऑफिशियल करते हैं!

Also Read: ‘कॉकटेल 2’ के बाद फिल्म ‘अदल-बदल’ में वहीं गलती दोहरा रहे हैं शाहिद कपूर, जानें एक्टर ने क्यों कम की अपनी फीस?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।