शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। जहां उधमपुर के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव में बैसाखी उत्सव के दौरान फुटब्रिज गिर गया। फुटब्रिज गिरने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसलिए पुलिस और अन्य टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। इस हादसे को लेकर उधमपुर के एसएसपी डॉ विनोद ने बताया कि मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
20 से 25 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर
बता दें जिस वक्त ऊधमपुर के बेनी संगम ब्रिज गिरा इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। बैसाखी के खास मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ यहां पर इकट्ठा हुई थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ। इस हादसे में 20 से 25 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सभी ठीक है कोई गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ है। लोगों को बचाने के लिए एम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों को अस्पताल CHC चेनैनी ले जाया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गिरा फुटओवर ब्रिज, कई लोग हुए घायल
Summary :
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। जहां उधमपुर के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव में बैसाखी उत्सव के दौरान फुटब्रिज गिर गया। फुटब्रिज गिरने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



