आन्ध्रप्रदेश के पूर्व मूख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी ने अपने ही घर में फांसी लगा ली है। महान तेलुगू अभिनेता और टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव की 56 साल की बेटी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला शव
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उमा माहेश्वरी की बेटी, दामाद और अन्य लोगों को जब उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें माहेश्वरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज
अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया है कि उन्होंने संभवत: अवसाद के कारण यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 (आत्महत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



