मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिखा निराला अंदाज

Summary :

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने पुराने साथियों के साथ एक प्लेट में खाना खाया और गीत भी गुनगुनाया। शिवराज ने अपनी पढ़ाई भोपाल में की है और उनके छात्र जीवन के बहुत से साथी हैं। इन्हीं साथियों के एक संगठन हमीदिया ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने मिलन समारोह आयोजित किया। खाने की टेबल पर चौपाल जमती बातों का सिलसिला रुकता न यारों की टोली के साथ खाना खत्म हो जाता ये पल जीवन में नई शक्ति भरने वाले पल इस आयोजन को लेकर चौहान ने एक्स पर लिखा,…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने पुराने साथियों के साथ एक प्लेट में खाना खाया और गीत भी गुनगुनाया। शिवराज ने अपनी पढ़ाई भोपाल में की है और उनके छात्र जीवन के बहुत से साथी हैं। इन्हीं साथियों के एक संगठन हमीदिया ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने मिलन समारोह आयोजित किया।

  • खाने की टेबल पर चौपाल जमती
  • बातों का सिलसिला रुकता न
  • यारों की टोली के साथ खाना खत्म हो जाता

ये पल जीवन में नई शक्ति भरने वाले पल

इस आयोजन को लेकर चौहान ने एक्स पर लिखा, वक्त की पोटली से कुछ पुराने किस्से निकले, स्मृतियां मुस्कुराईं। हंसी-ठहाके और दोस्ती की मिठास से मन का कोना-कोना महक उठा। हमीदिया ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के मिलन समारोह के ये पल जीवन में नई शक्ति भरने वाले पल हैं।

एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तो

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने पुराने साथियों के साथ ‘एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तो‘ गीत गया। चौहान ने एक्स पर लिखा है, फिर वो पुराने दिन याद आ गए। जब किस्से खत्म नहीं होते थे, बातों का सिलसिला रुकता न था। खाने की टेबल पर चौपाल जमती थी और एक थाली में यारों की टोली के साथ खाना खत्म हो जाता था, पर बातें खत्म नहीं होती थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team