छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी का 74 साल की उम्र में निधन

Summary :

अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 दिनों से कोमा में रहने के बाद उन्होंने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का 74 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। उनके बेटे अमित जोगी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 दिनों से कोमा में रहने के बाद उन्होंने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया।


बेटे अमित जोगी ने ट्वीट कर लिखा, 20  वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं,अपना पिता खोया है। माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर,ईश्वर के पास चले गए।गांव-गरीब का सहारा,छत्तीसगढ़ का दुलारा,हमसे बहुत दूर चला गया।

Desk Team