उत्तराखंड में सीएम को लेकर अभी भी पार्टी आलाकमान में उहापौह की स्थिति देखी जा रही है। ऐसे में जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली में बुलाए गए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस समय दिल्ली में ही मौजूद हैं।
राजनीतिक घटनाक्रम पर हुई चर्चा
ऐसे में आज नई दिल्ली में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड के राजनीतिक घटना क्रम पर चर्चा हुई। आपको बता दें इससे पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी शिष्टाचार मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App



