बांका पंजाब केसरी: कटोरिया प्रखंड के अंतर्गत देवासी पंचायत के मुखिया के घर होली मिलन आयोजित किया। इस अवसर पर उनके पतिओंकार यादव ने इस कहा कि 2 साल कोराना के कारण देश और बिहार वासी होली नहीं मना मना रहे थे। इस बार धूमधाम से देश के साथ बिहार के लोग होली मना रहे हैं ।

शराबबंदी करने के लिए किया सीएम नीतीश का धन्यवाद

उन्होंने पंचायत वासियों को होली त्यौहार और मुस्लिम भाई का शबे बरात पर्व की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सबसे बड़ा कानून बताते हुये बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री केवल काम करते हैं बातें नहीं करते ।वहीं उन्होंने कहा कि अब विधान परिषद के चुनाव में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, जिला पर्षद के सदस्य भी विधान पार्षदों के चुनाव में वोटर होंगे,।
कुछ लोग एनड़ीए में रहकर वोट कटवा का काम कर रहे हैं
उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह को जिताने की बात कही। कुछ लोग एनडीए दल में रहकर भी वोट कटवा के रूप में काम कर रहे हैं। जो सफल नहीं होंगे। श्री यादव ने कहा कि अंततोगत्वा एनडीए उम्मीदवार की जीत है। तारापुर उपचुनाव में कितने महागठबंधन के लोग जोर लगा दिए जीत एनडीए के प्रत्याशी का हुआ। इस अवसर पर लोगो ने जमकर खुशियां बटोरी।


Download Android App
Download iOS App



