केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के दौरे पर हैं और डीएमके के पूर्व सांसद के.पी. रामलिंगम तमिलनाडु भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के तमिलनाडु इकाई के प्रभारी सी.टी.रवि ने कहा, यह न केवल डीएमके और उसके आधार को कमजोर करेगा, बल्कि पूरे राज्य में भाजपा को मजबूत करेगा।
एक ट्वीट में रवि ने यह भी कहा, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के आज चेन्नई आने के बाद पूरे तमिलनाडु में कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) खिलने जा रहा है। बता दें कि रामलिंगम को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बोलने के लिए अप्रैल में डीएमके से हटा दिया गया था।
हाल के दिनों में भाजपा में शामिल होने वाले वे डीएमके के दूसरे नेता हैं। इससे पहले पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष वी.पी. दुरैसामी डीएमके छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। डीएमके के सांसद के.के.सेल्वम ने भी डीएमके नेतृत्व की आलोचना की थी और भाजपा का समर्थन किया था।


Download Android App
Download iOS App



