गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फालेयरो को टीएमसी ने अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया

Summary :

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेयरो के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के कुछ ही समय बाद पार्टी ने उन्हें अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेयरो के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के कुछ ही समय बाद पार्टी ने उन्हें अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुकव्रार को जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी को लुईजिन्हो फालेयरो को तुरंत प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है।
अभिषेक बनर्जी- फालेयरो ने लोगों के विकास के लिए उत्साहपूर्वक काम किया
उन्होंने कहा, ‘‘चार दशक के राजनीतिक करियर में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेयरो ने लोगों के विकास के लिए उत्साहपूर्वक काम किया। हमें पूरा भरोसा है कि उनके सक्षम मार्गदर्शन में एआईटीसी ऊंचाइयों को छूएगी और प्रत्येक भारतीय नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ती रहेगी।
फलेरो ने हाल में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और 29 सितंबर को टीएमसी में शामिल होने से पहले गोवा विधानसभा के सदस्य के तौर पर भी इस्तीफा दे दिया था। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने गोवा में चुनावी राजनीति में उतरने की घोषणा की है। गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं।

Desk Team