पिछले महीने कांग्रेस से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो ने रविवार को इस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।
रेजिनाल्डो ने 21 दिसंबर को कांग्रेस से दिया था इस्तीफा
अपने त्याग पत्र में रेजिनाल्डो ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। रेजिनाल्डो ने 21 दिसंबर को कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा था कि पार्टी दिशाहीन है और केवल तृणमूल ही गोवा में भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने में सक्षम है।
रेजिनाल्डो के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, तृणमूल गोवा प्रभारी और लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा पार्टी को एलेक्सो रेजिनाल्डो से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का एक पत्र मिला है। हमने अनगिनत अन्य नेताओं की तरह ही पार्टी में उनका स्वागत किया था। अब वह वह जाना चाहते है तो हम उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



