कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी से कहा- स्वास्थ्य कारणों से अगर अध्यक्ष पद छोड़ रहीं हैं, तो राहुल को बनाए नया अध्यक्ष

Summary :

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया कि यदि वे स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद छोड़ना चाहती हैं तो उन्हें राहुल गांधी को इस पद के लिए मनाना चाहिए।

शीर्ष नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पार्टी का संकट बढ़ता जा रहा है। सोमवार को हुई कांग्रेस वुर्किंग कमेटी की बैठक में बड़े नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। बैठक में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की, तो वहीं, कई नेताओं द्वारा मांग उठाई गई कि राहुल गांधी को पार्टी का दोबारा अध्यक्ष बनाया जाए। 
इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया कि यदि वे स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद छोड़ना चाहती हैं तो उन्हें राहुल गांधी को इस पद के लिए नामना चाहिए।
सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध किया। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धारमैया ने कहा, “यदि आपको लगता है कि स्वास्थ्य कारणों से आप पूरी तरह समर्पित होकर काम नहीं कर सकेंगी तो मैं आग्रह करता हूं कि आप श्री राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाएं।” पार्टी इस समय नेतृत्व के मसले पर बंटी हुई है। एक गुट सामूहिक नेतृत्व की मांग कर रहा है तो दूसरा गांधी परिवार में आस्था प्रदर्शित कर रहा है।

Desk Team