भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने शिवसेना (UBT) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें मंगलवार को अपने घर ‘मातोश्री’ में राजन की मेजबानी करके खुशी हुई।
Highlights:
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने मुंबई में उद्धव ठाकरे से की मुलाकात
- रघुराम राजन ने पूरे ठाकरे परिवार से की मुलाकात
- हमारी अर्थव्यवस्था में उनके पहले से ही व्यापक योगदान- आदित्य ठाकरे
रघुराम राजन ने ठाकरे परिवार से की मुलाकात
बता दें कि नरेन्द्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के मुखर आलोचक राजन ने उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य और तेजस से मुलाकात की। इस बीच आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है कि हमारे घर, मातोश्री में रघु राजन जी की मेजबानी करना वास्तव में खुशी की बात है।
‘हमारी अर्थव्यवस्था में उनके पहले से ही व्यापक योगदान’
आगे उन्होंने लिखा- विभिन्न भूमिकाओं में हमारी अर्थव्यवस्था में उनके पहले से ही व्यापक योगदान है। इसके अलावा, जिसमें आरबीआई का गवर्नर होना भी शामिल है, हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के भविष्य को भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण वाले ऐसे व्यक्तियों द्वारा निर्देशित किया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




