मध्य प्रदेश के ग्वालियर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज भी कसा। राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, इनमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। सिंधिया इसी क्षेत्र से मतदाता हैं, वे यहां के एमआई शिशु मंदिर पहुंचे और मतदान किया। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर रही है।
सिंधिया से जब पूछा गया कि दिग्विजय िंसंह तो ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे है तो उनका जवाब था कि दिग्विजय सिंह अपने आप पर सवाल उठाएं, उन्होंने प्रदेश का क्या हाल कर रखा था, किस हालत में छोड़ा था। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाए और कहा है कि ईवीएम हैक हो सकती है। उन्होंने मतपत्र से वोटिंग की वकालत की।


Download Android App
Download iOS App



