शाहरुख खान ने जन्मदिन की बधाइयां देने वाले फैंस का ऐसे किया शुक्रिया अदा,साझा किया ये प्यारा वीडियो

Summary :

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने बीती रोज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सुपरस्टार के बर्थडे के खास मौके पर उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने बीती रोज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सुपरस्टार के बर्थडे के खास मौके पर उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है। यहां तक की दुबई में बुर्ज खलीफ पर उनके फिल्मी किदारों की स्क्रीनिंग करके शाहरुख को जन्मदिन विश किया गया है। अब किंग खान ने इस पर अपनी खुशी जताई है,साथ ही शाहरुख नेे अपने फैंस और दोस्तों का शुक्रिया अदा भी किया। इस दौरान एक्टर  ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक आभार जताने वाला वीडियो साझा किया है। 
ये रहा शाहरुख खान का वीडियो मैसेज…

क्या कहा शाहरुख ने वीडियो में? 
अपनी वीडियो में शाहरुख खान ने कहा,आप सभी को मेरा नमस्कार। यह वीडियो उन सभी बधाइयों को धन्यवाद करने के लिए  जो मुझे सोशल मीडिया पर मिल रही हैं। आप लोग कितना प्यार फैला रहे हैं।  खासकर एसआरके यूनिवर्स, टीम एसआरके एफसी और भी काफी लोग, जिनका मैं नाम भूल रहा हूं। आप जानते हैं कि मेरा मतलब क्या है। आप सभी फैंस को, सभी लड़के-लड़कियों को मेरे जन्मदिन पर इतनी बधाइयां देने के लिए आपका धन्यवाद। 
आगे कहा एक्टर बोले मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाइयां देने से ज्यादा, जो काम आप लोग कर रहे हैं, जैसे- जिसे जरूरत है उसे अपना समय देना, ब्लड डोनेशन, एक-दूसरे की मदद करना। तो यह काफी अच्छा काम आप लोग कर रहे हैं।
एक्टर को दुबई में मिला सम्मान 

बता दें,दुबई स्थित बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान के अलग-अलग फिल्मी किरदार की स्क्रीनिंग की गई थी। फिर इंग्लिश,अरबी और हिंदी तीनों भाषाओं में शाहरुख खान को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई। दुनिया की इस सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर हुई स्क्रीनिंग का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही किंग खान को इस खास अंदाज में जन्मदिन विश किया। 

Desk Team