कर्नाटक में राजनीतिक हलचल के बीच राज्य के बागी 14 विधायकों में से चार ने शुक्रवार को यहां के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा की। बायरथी बासवराज, एस टी सोमशेखर, शिवराम हेब्बर और बी सी पाटिल ने मध्य मुंबई में स्थित मंदिर में दर्शन किये।
ये सभी कर्नाटक के उन 14 विधायकों में शामिल हैं जो बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद बृहस्पतिवार शाम यहां के आलीशान होटल में लौट आये। कांग्रेस-जदएस गठबंधन के बागी विधायक उपनगर पवई के रेनेसॉ होटल लौट आये हैं, जहां वे अगले दो दिन और रहेंगे।
इस्तीफा देने और कर्नाटक में 13 महीने पुरानी जद (एस) कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद ये विधायक बीते शनिवार से यहीं ठहरे हुए हैं, जिसके कारण सरकार गिरने की आशंका है। कर्नाटक विधानसभा का 11 दिवसीय मानसून सत्र शुक्रवार को आरंभ हो गया।


Download Android App
Download iOS App



