बागेश्वर : चारधाम यात्रा से वंचित बीपीएल परिवारों के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। सरकार चारधाम यात्रा योजना लाई है और उसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को निश्शुल्क यात्रा कराई जा रही है। जिसके लिए जिला पर्यटन विभाग में आवेदनपत्र मिल रहे हैं और उसे भरकर वहीं जमा भी कराए जा रहे हैं। अभी तक करीब 30 बुजुर्गों ने यात्रा के लिए आवेदन जमा कर दिए हैं। मानसूनी बरसात में यात्रा कुछ दिन स्थगित रह सकती है, लेकिन अक्टूबर से पुन: यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। आवेदन करने वाले बुजुर्गों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर चारधाम यात्रा का लाभ मिल सकेगा।
यहां जा सकेंगे बुजुर्ग
गंगोत्री, बद्रीनाथ, पिरान कलियर, रीठा-मीठा साहिब, हनोल, जागेश्वर धाम, बैजनाथ धाम आदि तीर्थस्थल यात्रा में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कुमाऊं के आसपास प्रसिद्ध देव मंदिरों के भी बुजुर्ग दर्शन कर सकेंगे।
आवेदन के लिए क्या करें
जिला पर्यटन विभाग में किसी भी कार्यदिवस पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, इनकम टैक्स जमा नहीं करने की रसीद, स्वस्थ्य होने का मेडिकल प्रमाणपत्र आदि देना होगा।


Download Android App
Download iOS App



