मुंबई : जेएनयू हिंसा के खिलाफ सोमवार को देशभर में प्रदर्शन चल रहा है । पुडुचेरी से लेकर चंडीगढ़ और अलीगढ़ से लेकर कोलकाता तक सोमवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन हुए। बेंगलुरु की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईटी बंबई तथा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में भी प्रदर्शन हुए। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी जेएनयू घटना पर सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया और इस हमले के लिए वाम संगठनों को जिम्मेदार ठहराया।

मुंबई में जेएनएयू के छात्रों पर हुए हमले के विरोध में हुतात्मा चौक से गेटवे तक मार्च निकाला गया। इसमें आईआईटी बॉम्बे के अलावा कई दूसरे शैक्षणिक संस्थानों के छात्र शामिल हुए। गेटवे ऑफ इंडिया का पूरे रास्ता ब्लॉक हो गया। इसी बीच गेटवे ऑफ इंडिया पर एक महिला हाथ में ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर हाथ में लिए खड़ी नज़र आई।

इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया कि ये प्रदर्शन किस लिए है फ्री कश्मीर के पोस्टर क्यों हैं ? हम मुंबई में ऐसे अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से 2 किमी दूर आजादी गैंग फ्री कश्मीर के नारे लगा रही। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे क्या आप ऐसे अभियान को बर्दाश्त करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



