कर्नाटक के मांड्या जिले में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने और फिर उसे ब्लैकमेल करने मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना मद्दुरु शहर पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है। मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पुनीथ, मंजूनाथ और सिद्दराजू के रूप में हुई है।
पुनीत की पीड़िता से दोस्ती
पुलिस के अनुसार, पिछले महीने मैसूरु में दशहरा समारोह के दौरान पुनीत की पीड़िता से दोस्ती हुई थी और बाद में वे एक-दूसरे के साथ घनिष्ठ हो गए। पुलिस ने बताया कि 4 नवंबर को वह उसे मद्दुरु के एक लॉज में ले गया, जहां उसने अपने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में थे। अपराध करने के साथ उन्होंने उस कृत्य का एक वीडियो पीड़िता को भेजा।
पुलिस ने बताया कि इस जिले के मद्दुर तालुक में चार नवंबर को हुई घटना के सिलसिले में सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता दो आरोपियों को जानती थी जो उसके सहपाठी थे।


Download Android App
Download iOS App



