भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक जनरल एस एस देसवाल ने शुक्रवार को लिपूलेख दर्रे का दौरा कर कैलास मानसरोवर यात्रा इंतजाम का निरीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा कि जनरल देसवाल के साथ आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुंजी से 20 किमी चढ़ई पैदल चलकर लिपूलेख दर्रा तक पहुंचे। लिपूलेख दर्रा उत्तराखंड में 17 हजार फुट की ऊंचाई पर है।
उन्होंने यात्रा के पारंपरिक मार्ग की स्थिति और व्यवस्था का निरीक्षण किया। जनरल देसवाल ने यात्रा के दौरान लोगों से वातावरण की स्वच्छता बनाये रखने की अपील की है ताकि मार्ग और यात्रा के आसपास इलाकों को प्रदूषण मुक्त बनाये रखा जा सके। उन्होंने कहा का कूड़ को इधर-उधर न फेंके और आधार स्टेशन पर लगाये गये डस्टबिन में उसे डालें।
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुवार को मिरथी में आईटीबीपी शिविर पहुंचेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 11 जून को हरी झंडी दिखाकर पहले जत्थे के 58 श्रद्धालुओं को रवाना किया।


Download Android App
Download iOS App



