राजनीतिक लोगो के प्रति विरोध करने के बहुत से तरीके होते है जिससे जनता नेता को आप यहां गलत है या फिर आपकी हमे आवश्यकता ही नहीं है। कभी काले झंडे दिखा कर तो कभी नेता के खिलाफ नारे – बाजी करके विरोध दर्ज करते है। लेकिन कुछ लोग विरोध करते समय सही – गलत का अंतर तक भूल जाते है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घोसी विधानसभा पर उपचुनाव होने है। जिस दौरान प्रत्याशी पर स्याही गिराकर फरार हो गया है।
चुनाव प्रचार के दौरान फेंकी गई स्याही
उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जिसके लिए 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर मतगणना होगी। सपा कि साइकिल की सवारी छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले दारा सिंह चौहान ने चुनाव में विजय हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। रविवार को विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे इसी दौरान उन किसी ने भीड़ में से स्याही फेंक दी।
बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर लगाया आरोप
ये घटनाक्रम कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी मोहल्ले की है। बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने इस घटना में समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया। बीजेपी ने आरोप लगाया मोनू यादव उर्फ़ डायमंड ने इस घटना को अंजाम दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस आरोपी की खोज में है। दारा सिंह चौहान ने कहा कि इस चुनाव पर प्रदेश और देश की नजरें हैं। इस सीट पर बीजेपी को मिल रहे समर्थन से विपक्ष में बौखलाहट है। इसी वजह से इस तरह की हर कतें की जा रही हैं. इसका मतलब है कि ये लोग अपनी हार पहले ही मान चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



