मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाला है और लोग सोच रहे हैं कि बीजेपी पार्टी का नेता कौन होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी तो शिवराज सिंह चौहान ही नेता हैं लेकिन चुनाव के बाद पार्टी तय करेगी कि नेता कौन होगा। अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बात की और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये।
कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए
भाजपा को बहुमत मिलने पर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान अभी मुख्यमंत्री हैं, विधानसभा चुनाव के बाद क्या करना है, किसे जिम्मेदारी देनी है, इसके बारे में पार्टी को तय करना है। उन्होंने पत्रकारों की तरफ इशारा करते हुए कहा, ”पार्टी का काम पार्टी को करने दीजिए, आप मत कीजिए।” शाह ने अपने उद्बोधन में विरोधियों के 24 घोटालों का जिक्र किया और कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए।
उनके खिलाफ जांच चल रही है
इसी पर एक पत्रकार ने सवाल किया कि राज्य में 20 साल और केंद्र में नौ साल से भाजपा की सरकार है फिर कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती? इस सवाल के जवाब में शाह ने कहा, ”हमने कभी भी पॉलिटिकल वेंडेटा से कार्रवाई नहीं की है, उन्होंने जो सारे घोटाले किए, उनके खिलाफ जांच चल रही है, अब कांग्रेस क्या किसी भी नेता या किसी भी नेता का भाषण सुनिए तो उसमें जांच एजेंसियों को लेकर हाय-तौबा मिलेगी, मगर जांच की एक गति होती है, जांच कोर्ट के नियमों के अनुसार होती है, इसमें समय लगता है।
भाजपा में परिवारवाद नहीं है
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर यह सवाल कमलनाथ की तरफ से स्पॉसर है तो उन्हें ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे जांच की गति और तेज हो सकती है।” परिवारवाद को लेकर सियासी गलियारों में हमेशा सवाल उठाए जाते रहते हैं और इसी को लेकर जब पत्रकार ने सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया, ”भाजपा में परिवारवाद नहीं है’।’


Download Android App
Download iOS App



