मंत्री पद पाने के लिए बेकरार विधानसभा उपाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक माइकल लोबो ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से आग्रह किया कि वह उन्हें तटीय राज्य के कचरा निपटाने की समस्या को हल करने के लिए उन्हें ‘कचरा मंत्री’ के रूप में नियुक्त कर दें।
पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री सावंत ने विधायक लोबो से वादा किया था कि वह उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देंगे। लोबो ने कहा कि गोवा को समुद्र तट पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। ऐसी स्थिति में कचरे के ढेर के लिए उचित निपटान तंत्र की कमी राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती है।
लोबो ने कहा, “पिछले 25 वर्षों से, कितने ही विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने कचरे के मुद्दे को हल करने के अपने प्रयासों के तहत दुनिया की यात्रा की। लेकिन, वापस आने पर उन्होंने कुछ नहीं किया।”उन्होंने कहा, “अब कचरे का एक मंत्रालय होना चाहिए। कई तरह के मंत्रालय हैं, लेकिन कोई भी कचरा मंत्रालय नहीं है, शायद इसलिए कि सुनने में यह खराब लगता है। कोई भी कचरा मंत्री नहीं बनना चाहता, लेकिन मैं तैयार हूं।”


Download Android App
Download iOS App



