गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना पॉजिटिव, संक्रमण के कोई लक्षण नहीं

Summary :

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं और वह होम आइसोलेशन में हैं।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 38 लाख के करीब पहुंच गया है। वायरस के चपेट में अब तक कई बड़े राजनेता आ चुके हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं और वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूँ। मैं एसिम्पटोमेटिक हूँ और इसलिए होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है। मैं घर से काम करने वाले अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखूंगा। जो लोग मेरे करीबी संपर्क में आए हैं, उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।


गोवा में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 588 नए मामलों ने चिंता बढ़ दी है जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,006 हो गई। गोवा में कोरोना के इन नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3962 हो गई है तथा राज्य में कोरोना वायरस से अबतक 194 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की भी संख्या बढ़ है और अबतक 3,962 लोग इस वायरस से निजात पा चुके हैं।

Desk Team