रेड क्रॉस ने जानकारी देते हुए कहा कि लेबनान में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति के खिलाफ राजधानी बेरुत में हुए एक विरोध प्रदर्शन में कम से कम 21 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी में हजारों प्रदर्शनकारियों ने जर्मनी के राजदूत रह चुके मुस्तफा अदीब की नियुक्ति पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, अदीब वर्तमान शासक वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनके खिलाफ 17 अक्टूबर, 2019 से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी संघर्ष के साथ प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिन्होंने ‘मार्टर स्कवायर’ (शहीद चौक) अल बुर्ज पर भारी संख्या में टूट पड़ने की कोशिश की, जिसने उन्हें तितर-बितर करने के लिए सैन्य बलों को आंसू गैस का इस्तेमाल करने पर मजबूर कर दिया।
चार अगस्त को बेरुत बंदरगाह पर विस्फोटों के बाद बढ़ते दबाव के बीच 11 अगस्त को हसन दियाब के नेतृत्व वाले पिछले कैबिनेट के इस्तीफे के बाद सोमवार को अदीब को नया प्रधानमंत्री बनाया गया था। बेरुत विस्फोट में 190 लोगों की मौत हुई जबिक 6,500 अन्य लोग घायल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App


