आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पार्टी नेता संजय सिंह एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। हाल ही में दलित युवक पर हुए हमले को लेकर आप संसद सिंह ने योगी सरकार को घेरते हुए यूपी पुलिस पर भी सवाल खड़े किये है। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में थाने दलित वर्ग पर अत्याचार करने के ठिकाने बन गये हैं।
संजय सिंह ने कहा कि कल रायबरेली के लालगंज में एक दलित युवक की पुलिस हिरसत में पीट पीट कर हत्या कर दी गई। आज आप की एससी.एसटी विंग ने इस पर आवात्र उठाई प्रदर्शन किया इसका विरोध किया तो बर्बरता से हमारे नेताओं को पीटा गया। दरअसल, यूपी में कानून नाम की कोई चीत्र नही बची हैं। थाने दलितों के अत्याचार का केंद, बन गए हैं। आगरा में तीन लोगों की हत्या हो गयी, हरदोई में तीन लोगो की ईट से कूच कूच कर हत्या कर दी गयी।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार को शर्म करनी चाहिए ये लोग जाती और धर्म के आधार पर अपने ही लोगो से भेद भाव कर रहे हैं। आज डॉक्टर कफील खान के मामले में हाई कोर्ट का फैसला आया हैं जो योगी सरकार के चेहरे को बेनकाब करता हैं। हाई कोर्ट ने साफ कहा हैं कि कफील खान की स्पीच राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती हैं और ऐसे आदमी पर आप रासुका लगा कर 6-7 महीने जेल में रखते हैं जो कि बहुत गलत हैं।
संजय सिंह ने कहा ‘‘योगी जी आप अपने कार्य प्रणाली में बदलाव करिये, सत्ता का अहंकार सर पर मत चढ़ने दीजिये। लाठी के बल से हमारी आवात्र को मत दबाने की कोशिश करिये।’’ प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने दलितो पर हमले को लेकर योगी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया तो उन पर पुलिस ने लाठियां बरसायी।


Download Android App
Download iOS App



