गोवा : लॉकडाउन के चलते CM प्रमोद ने आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए 2,500 पास जारी किए

Summary :

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए 2,500 स्वयंसेवी पास जारी किए हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए 2,500 स्वयंसेवी पास जारी किए हैं। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के तीन रोगी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमने किराना दुकानें चौबीसों घंटे खोल रखी हैं, लेकिन हमारी सरकार होम डिलीवरी को बढ़ावा दे रही है। 
हमने 2500 से अधिक स्वयंसेवी पास जारी किए हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे घर पर रहें और होम डिलीवरी का विकल्प चुनें।’’ सावंत ने कहा कि पंजीकृत मजदूरों को अगले तीन महीनों के लिए 4,000 रुपये से 6,000 रुपये के बीच मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इसके दायरे में निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक और अन्य श्रेणी के मजदूर आएंगे। इससे 15,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। 
हम लॉकडाउन के कारण घर में रहने को मजबूर 2,500 श्रमिकों को भोजन प्रदान कर रहे हैं। हम उन्हें अगले 10 दिनों तक भी यह प्रदान करते रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को यहां से जाने से रोकने के लिए तालुकाओं में प्रवासी शिविर लगाए गए हैं।

Desk Team