देश में कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए संपूर्ण देश में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन का पालन करवाने के किए तमाम राज्यों की पुलिस काफी सख्ती बरत रही हैं। इसीबीच, उत्तर प्रदेश की पुलिस ने लॉकडाउन के आदेशों की अनदेखी करने वाले 1,11317 वाहन चालकों का शनिवार को चालान काटा। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी द्वारा लॉकडाउन के सिलसिले में दिए गये आदेश के क्रम में लगाए गए 5220 बैरियर एंव नाकों पर 489479 वाहन चेक किए गए। उन्होंने बताया कि गैरजरूरी वाहन लाने वाले 1,11317 लोगों का चालान किया।
साथ ही उन्होंने बताया कि इस अवधि में 9577 वाहनों को सीज किया गया। आदेश की अनदेखी करने के कारण वाहन चालकों से 2,3929224 रुपया शमन शुल्क के रुप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि इनके अलावा ई सी एक्ट के तहत 47 मामले दर्ज कराए गए है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए देश्व्यापी लॉकडाउन के चलते प्रदेश में घर रहने के आदेशों की अवहेलना करने वालों के आए दिन चालान किए जा रहे हैं और ऐसे लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



