गोवा के CM प्रमोद सावंत ने अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट ट्विटर पर साझा की

Summary :

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने निजी अस्पताल में जांच कराने के आरोपों का खंडन करते हुए शुक्रवार को अपनी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट सोशल मीडिया पर साझा की।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने निजी अस्पताल में जांच कराने के आरोपों का खंडन करते हुए शुक्रवार को अपनी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट सोशल मीडिया पर साझा की। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने ट्विटर पर पूछा था कि सावंत ने दो सितंबर को अपनी जांच कहां करवाई थी जब उन्हें लक्षण रहित संक्रमण का पता चला था। 
गिरीश के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सावंत ने अपने ट्विटर पर जांच रिपोर्ट साझा की। 

उन्होंने ट्वीट किया, “झूठ फैलाया जा रहा है। महामारी के इस दौर में हमें करने के लिए और कुछ नहीं है क्या? मैंने सरकारी अस्पताल में कोविड जांच कराई थी।” मुख्यमंत्री ने उत्तरी गोवा स्थित मापुसा के जिला अस्पताल में जांच कराई थी। 

राजनाथ ने चीन के रक्षा मंत्री से दो घंटे से अधिक समय तक की वार्ता, सीमा पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा

Desk Team