अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा पर हालात ‘‘बहुत ही खराब’’ हैं और चीन अधिक मजबूती के साथ ‘‘इसे बढ़ाने जा रहा है’’। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में शामिल होना और मदद करने चाहेंगे। व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, ‘‘सीमा पर चीन और भारत के बीच हालात बहुत खराब हैं।’’
ट्रंप ने दोहराया कि वह इस बारे में भारत और चीन दोनों से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और चीन के संबंध में, हम मदद करने के लिए तैयार हैं। अगर हम कुछ कर सकते हैं, तो हम उसमें शामिल होना और मदद करना चाहेंगे। इस बारे में हम दोनों देशों से बात कर रहे हैं।’’
इस संबंध में सवाल करने पर की क्या चीन भारत के साथ दादागिरी करने की कोशिश कर रहा है, ट्रंप ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि ऐसी बात न हो, साथ ही कहा कि चीन ‘‘निश्चित ही यह करने जा रहा है।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा न हो…लेकिन वह (चीन) निश्चित ही यह करने जा रहा है। ज्यादातर लोग जितना समझ रहे हैं, वह उससे वहीं ज्यादा मजबूती से यह करने जा रहा है।’’


Download Android App
Download iOS App



