गोवा में 40 सीटों पर रुझान सामने आ चुका है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर बनी हुई है। इसी बीच गोवा में पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आज़माने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) तटीय राज्य में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत टीएमसी गोवा में किसी भी सीट पर आगे नहीं बढ़ रही है, जहां बृहस्पतिवार को मतगणना चल रही है।
टीएमसी गोवा इकाई ने अपने ट्विटर हैंडल
टीएमसी के अहम प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं जिनमें टीएमसी के गोवा प्रमुख किरण कोंडलकर, उनकी पत्नी कविता कंडोलकर, राकांपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए चर्चिल आलेमाओ और उनकी बेटी वलंका शामिल हैं।
टीएमसी गोवा इकाई ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, “ हम इस जनादेश को पूरी विन्रमता से स्वीकार करते हैं। हम हर गोवा वासी का विश्वास और प्यार जीतने के लिए कड़ी मेहनत से काम करने के लिए प्रतिबद्ध करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इसमें कितना समय लगेगा, हम लोग यहां हैं और हम गोवा के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे।”
टीएमसी ने एमजीपी के साथ गठबंधन करके 26 सीटों पर चुनाव लड़ा
आयोग की वेबसाइट पर शाम पौने चार बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, टीएमसी को 5.21 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी (एमजीपी) को 7.65 फीसदी मत हासिल हुए हैं। गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा की सभी 40 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। टीएमसी ने एमजीपी के साथ गठबंधन करके 26 सीटों पर चुनाव लड़ा था


Download Android App
Download iOS App



