गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर के बागी दावों के चलते विधानसभा चुनावों काफी दिलचस्प हो चला है। पणजी सीट से चुनावी मैदान में उतरने की जिद्द के चलते बीजेपी ने उत्पल पर्रिकर को दो अन्य विकल्प दिए, लेकिन उत्पल ने उन्हें खारिज कर दिया। टिकट की मांग पूरी नहीं होने पर क्या उत्पल आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं? इसको लेकर आज वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्पल पर्रिकर गोवा चुनाव को लेकर अपनी आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे। बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का नाम शामिल नहीं किया। उत्पल अपने पिता की पणजी सीट से टिकट मांग रहे थे। मनोहर पर्रिकर इस सीट से 25 साल तक विधायक रहे थे।
गोवा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट, मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल को नहीं दिया गया टिकट
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि हमारे केंद्रीय नेता उत्पल पर्रिकर के संपर्क में हैं। मनोहर पर्रिकर जब सीएम थे तब दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अलग-अलग बातें कही थीं और अब वह राजनीतिक फायदे के लिए अलग-अलग बातें कह रहे हैं। गोवा के लोग इसे समझते हैं और फिर से बीजेपी की सरकार बनाएंगे।
दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्पल को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। केजरीवाल ने कहा था कि ‘मैं मनोहर पर्रिकर का सम्मान करता हूं। अगर वह (उत्पल) चाहते हैं तो वह हमारे साथ आ सकते हैं, हम उनका स्वागत करते हैं।’
उत्पल पर्रिकर साल 2019 में अपने पिता के निधन के बाद पार्टी के हाशिये पर चले गए हैं। उत्पल ने संकेत दिया है कि अगर बीजेपी पणजी सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट से इनकार करती है तो वह अपने दम पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन इस बीच आप के इस ऑफर क्या उत्पल स्वीकार करेंगे या बीजेपी में ही रहेंगे?


Download Android App
Download iOS App



