Goair के बेड़े में 50वां विमान शामिल, हर महीने एक विमान जोड़ने की योजना

Summary :

इसके साथ ही एयरलाइन ने दो साल से भी कम समय में अपने बेड़े में विमानों की संख्या को दोगुना कर लिया है।

बजट विमानन कंपनी गोएयर ने बृहस्पतिवार को अपने बेड़े में 50वां विमान शामिल किया। यह एयरबस का ए320 नियो विमान है। एयरलाइन ने कहा कि उसकी आगे चलकर हर महीने अपने बेड़े में एक विमान शामिल करने की योजना है। 
वाडिया समूह संचालित एयरलाइन ने मई में 13.55 लाख घरेलू यात्रियों को यात्रा कराई। यह कुल 122.07 लाख यात्रियों का 11.1 प्रतिशत है। एयरलाइन ने कहा है कि वह अगले दो साल में 10 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य छूने की ओर अग्रसर है। 
इसके साथ ही एयरलाइन ने दो साल से भी कम समय में अपने बेड़े में विमानों की संख्या को दोगुना कर लिया है। नवंबर, 2017 में एयरलाइन के बेड़े में विमानों की संख्या 25 थी। गोएयर अभी 24 घरेलू और चार अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए 270 दैनिक उड़ानों का परिचालन करती है।
 

Desk Team