खुशखबरी : गोवा सरकार नये टैक्सी ऑपरेटरों को देगी वित्तीय सहायता

Summary :

दयानंद सोप्ते ने कहा कि वित्तीय योजना का मकसद गोवा निवासियों को रोजगार मुहैया कराना है। वे अब सरकार की मदद से वाहन खरीद सकते हैं।

गोवा में पारंपरिक पर्यटक टैक्सी ऑपरेटरों और ऐप आधारित सेवा प्रदाताओं में टकराव के बीच राज्य सरकार ने बुधवार को एक योजना की घोषणा की जिसमें टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए वाहन खरीदने के वास्ते स्थानीय लोगों को वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव है। 
गोवा पर्यटन विकास निगम (जीटीडीसी) के अध्यक्ष दयानंद सोप्ते ने  कहा कि वित्तीय योजना का मकसद गोवा निवासियों को रोजगार मुहैया कराना है। वे अब सरकार की मदद से वाहन खरीद सकते हैं। 
उन्होंने कहा कि जो वाहन खरीदा जाएगा उसका टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। गोवा में पारंपरिक टैक्सी ऑपरेटर पिछले साल अगस्त में जीटीडीसी द्वारा शुरू की ऐप आधारित टैक्सी सेवा ‘गोवा माइल्स’ का विरोध कर रहे हैं। गोवा में हर साल लाखों घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं। 

Desk Team