गुजरात के दाहोद जिले में एक मालगाड़ी के पटरी सेसे उतर गई। इसके चलते मुंबई -दिल्ली रेल यात्रा प्रभावित हो गई। 30 घंटे से अधिक समय से मार्ग के अवरुद्ध रहने के कारण 39 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 58 अन्य का मार्ग बदला गया है। पश्चिम रेलवे ने आज यह जानकारी दीरद्द की गई ट्रेनों में कुछ लोकल ट्रेनें शामिल हैं। जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है वे सभी एक्सप्रेस ट्रेनें हैं।
आठ डिब्बे अप लाइन पर इतने ही डिब्बे डाउन लाइन पर पटरी से उतरे
मध्य प्रदेश के रतलाम से वडोदरा जा रही मालगाड़ी के 16 डिब्बे सोमवार को देर रात करीब 12.48 बजे दाहोद में मंगल महुडी और लिमखेड़ा स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए थे।एक अधिकारी ने पहले कहा था कि आठ डिब्बे अप लाइन पर और इतने ही डिब्बे डाउन लाइन पर पटरी से उतर गए, जिससे दो मार्ग अवरुद्ध हो गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने एक बयान में कहा कि डाउन लाइन पर मंगलवार को सुबह ट्रेनों के लिए 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा तय की गई और ट्रेन की आवाजाही को फिर से शुरू करने के लिए अप लाइन को साफ करने के प्रयास जारी हैं।

भोपाल स्टेशनों से मार्ग परिवर्तित किया गया
पश्चिम रेलवे ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे तक 39 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और 58 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। इसने बताया कि रद्द की गई ट्रेनों में वे ट्रेनें शामिल थीं जो सोमवार को शुरू हुईं और दाहोद, वडोदरा, मुंबई, जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद, गांधीनगर और पटना से रवाना हो कर मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को पहुचंने वाली थीं।
इसके अलावा, 58 एक्सप्रेस ट्रेनों का रतलाम, सूरत, वडोदरा, भेस्तान (सूरत के पास), छायापुरी (वडोदरा के पास), नागदा और भोपाल स्टेशनों से मार्ग परिवर्तित किया गया है।पश्चिम रेलवे ने कहा, ‘‘रेल लाइनों पर आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से युद्धस्तर पर काम जारी है।’’


Download Android App
Download iOS App



