तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बिना “समीक्षा” के संसद में विधेयक पारित करने का बुधवार को आरोप लगाया और कहा कि एकजुट विपक्ष को “दबाया” नहीं जा सकता। तृणमूल सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ’ ब्रायन ने आरोप लगाया कि सरकार ने “त्रुटिपूर्ण आरटीआई विधेयक” को पारित कराने के लिए लोकसभा में अपने प्रचंड बहुमत का इस्तेमाल किया।
उन्होंने ट्वीट किया, “राज्यसभा में आज तीन विधेयक पारित होने के लिए सूचीबद्ध किए गए। सभी बिना किसी समीक्षा के। सरकार हमें क्या बने देखना चाहती है? मूक दर्शक! संसद में रचनात्मक विपक्ष।” उन्होंने इससे पहले मंगलवार को आरोप लगाया था कि सरकार विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।
ब्रायन ने कहा, “मुझे हैरानी नहीं होगी, यदि सरकार आरटीआई विधेयक को राज्यसभा में पारित कराने के लिए बुधवार को सूचीबद्ध करे। इस बात का भरोसा रखिए, हम संसदीय लोकतंत्र को संरक्षित रखने के लिए सब कुछ करेंगे। संसदीय समितियों ने बिना समीक्षा ने पहले ही 14 विधेयक पारित कर दिए हैं। रचनात्मक विपक्ष को दबाया नहीं जा सकता।”


Download Android App
Download iOS App



