मसूरी : प्रदेश के वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चार दिसंबर से होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं इसमें अनुपूरक बजट लाया जायेगा जिस पर सभी विभागों की आवश्यक्ताओं को मालूम कर लिया गया है। उसी के आधार पर बजट तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रथम दिन पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवाड़ी को श्रद्धांजलि दी जायेगी व उसके बाद कार्यमंत्रणा समिति कार्य तक करेगी। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट निर्धारित समय के अनुसार प्रस्तुत किया जायेगा। गैरसैंण पर विवाद के मामले में उन्होंने कहा कि यह कोई विवाद नहीं है बेवजह अनावश्यक रूप से इसको तूल दिया जा रहा है।
कहा कि भाजपा संगठन ने जो निर्देश दिए गया वह अपनी जगह उचित है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि वहां व्यवस्थाएं तत्काल बनाई जायें उनके निर्देश के आधार पर ही गत डेढ़ वर्षों में सरकार ने व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त की है। वहां आवासीय सुविधाएं बेहतर की जा चुकी हैं। विधान मंडप का कार्य पूर्ण हो चुका है। मिनी सचिवालय का कार्य चल रहा है। झील की स्वीकृति दी जा चुकी है।
आंदोलन की मूल भावनाओं से जुड़ा है गैरसैंण
उन्होंने कहा कि गैरसैंण आंदोलन की मूल भावनाओं से जुड़ा है। व हमारे भावनात्मक संबंध गैरसैंण से होने के नाते उस विषय को सरकार और संगठन उसकी संजीदगी को बेहतर तरीके से जानती है। तथा उसी के आधार पर कार्य कर रही है। गैरसैंण में आवश्यकता के अनुसार वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है।
जहां तक लोक निर्माण विभाग का सवाल है उसमें वर्ष 2016 में तत्कालीन सरकार ने साढे़ चार करोड़ की स्वीकृति जारी की थी जो केवल चुनावी घोषणा के तहत की गई थी। इसके सापेक्ष लोनिवि का बजट 880 करोड़ का है और उस बजट के सापेक्ष वेतन व अन्य भत्ते व खर्चे निकाल कर 420 करोड़ बचा है। जिसकी रिलीज जारी की गई है।


Download Android App
Download iOS App



