कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए उचित बंदोबस्त करने में विफल रही है और यह निश्चित ही ‘‘अमानवीय बर्ताव की पराकाष्ठा’’ है।
जेडी (एस) नेता कुमारस्वामी ने कहा कि बेंगलुरु हर ओर से वन भूमि से घिरा है जहां अब कोई पेड़ नहीं है। अत: सरकार को महामारी के कारण मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए दैनिक व्यवस्थाएं करनी चाहिए और सरकार को इसे अपनी प्राथमिकता की तरह लेना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सरकार ने कोविड मरीजों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जीवनरक्षक दवाएं नहीं उपलब्ध कराए।’’ उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को कर्नाटक में कोविड-19 एक दिन के सर्वाधिक 25,795 नए मामले सामने आए थे।


Download Android App
Download iOS App



