कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा है कि उसकी सरकार राज्य में नयी पीढ़ी की कंपनियों को पूरा समर्थन देने की इच्छुक हैं। ट्राइटन इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक हिमांशु पटेल के साथ वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। यह बैठक सोमवार को हुई। इसमें राज्य में ट्राइटन इलेक्ट्रिक वेहिकल्स के लिए निवेश अवसरों पर चर्चा हुई।
एक आधिकारिक बयान में येदियुरप्पा के हवाले से कहा गया है, ‘‘कर्नाटक सरकार नयी पीढ़ी की ट्राइटन इलेक्टिक वेहिकल्स जैसी कंपनियों को प्रवेश देने के लिए पूरा समर्थन देगी।’’ उन्होंने कहा कि रामनगर में ईवी केंद्र 500 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसके जरिये एक मजबूत इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक ने सबसे पहले 2017 में इलेक्ट्रिक वाहनों पर केंद्रित नीति पेश की थी। अब इस नीति का अद्यतन कर इसे अधिक निवेशक अनुकूल बनाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



