पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था में नीतिगत खामियां हैं और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में मेरे और पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा विभाग के बीच संवाद शून्यता की स्थिति है।
राज्यपाल ने कहा कि हाल ही में कोलकाता स्थित संस्कृत कॉलेज के कुलपति की नियुक्ति में उनसे परामर्श नहीं लिया गया, जिसका उन्हें ‘दुख’ है। धनखड़ ने कहा, “उच्च शिक्षा मंत्रालय में, कुलाधिपति के साथ संवाद शून्यता की स्थिति है। यह एक नीतिगत खामी है और मैं इसे लेकर चिंतित हूं। मैं विश्वविद्यालयों में शिक्षा के बेहतर हालात पैदा करने के लिये प्रयास कर रहा हूं।”


Download Android App
Download iOS App



